संप्रेक्षण गृह में पहुंचे जनपद न्यायाधीश, किशोरों से सीधे पूछा हाल; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में शनिवार को प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह ने संस्था का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। संस्था में रह रहे किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षा, खानपान और दैनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सतेंद्र चौधरी, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार तथा नगर क्षेत्राधिकारी (यातायात) रविंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, सहायक अध्यापक, समस्त स्टाफ और सुरक्षा बल तैनात रहा। अधिकारियों की मौजूदगी से परिसर में पूरे समय अनुशासन और सतर्कता का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *