रिपोर्ट मनोज कुमार सोनी।


अनपरा/सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान के अंतर्गत थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 23.02.2026 को मु0अ0सं0- 12/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act से संबंधित वांछित अभियुक्त जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 2 भगत सिंह नगर डिबुलगंज,थाना अनपरा,को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 1 किलो 174 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी को किया एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में भेजा गया।ईस कार्रवाई में मौजूद रहे। उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 मयाशंकर सिंह, का0 अजीत यादव,थाना अनपरा, सोनभद्र।
