राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दंपत्ति और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुरा मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी घायल और मृतक नगला रघोल गांव के रहने वाले हैं, जो थाना जहानगंज, फर्रुखाबाद क्षेत्र में आता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दंपत्ति की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्ची का भी इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
