डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित कर उनको याद किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर पार्क बहराइच पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बाबा साहब की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए दीप प्रज्वलित किया साथ ही यह संकल्प लिया कि सभी लोग बाबा साहब के सपनों को साकार करने में मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नित नए आयामों को गति देते रहेंगे,

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद् मा.पदमसेन चौधरी जी, सांसद डॉ आनन्द गोंड जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल जी,जिला महामंत्री रणविजय सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह जी,हरीश चन्द्र गुप्ता जी,हेमा निगम जी, डॉ डिम्पल जैन जी, प्रो . कृष्ण कुमार जी, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा जी, सतीश सिंह जी, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति सिंह जी, उर्मिला शुक्ला जी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा रीति श्रीवास्तव जी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *