मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसीलदार ने किया चुनावी बूथों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Spread the love

राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसीलदार ने रविवार की छुट्टी के बावजूद तिर्वा विधानसभा के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विधानसभा के बूथों के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अवनीश कुमार ने संबंधित बीएलओ को मतदाता सूची सुधार के निर्देश दिए, इसके अलावा मतदाताओं की नई सूची को अवलोकन करवाने के भी निर्देश जारी किए गए। तहसीलदार ने बीएलओ को बताया कि, नई सूची में कोई त्रुटि ना हो, जैसे मतदाता का नाम छूट जाना, सूची में किसी प्रकार की गलत जानकारी शामिल होना, मृतक का नाम दर्ज रह जाना, आदि ना होने पाए।
बीएलओ को मतदाताओं को संबंधित फॉर्म भरवाकर कार्य समय पर पूरा करने के आदेश भी जारी किए गए।
तहसीलदार ने बताया कि, उपरोक्त निरीक्षण प्रक्रिया एसआईआर अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटि रहित और अद्यतन बनाना है। तहसील निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित बूथों पर बीएलओ को सक्रियता से कार्य करने के भी निर्देश जारी किए।
बूथों पर निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने मतदाताओं से भी वार्ता की। उन्होंने मतदाताओं से भी कहा कि अगर मतदाता सूची में उनके नाम पते आदि कैसी भी प्रकार की कोई कमी है जो उसको बीएलओ से मिलकर सही करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *