Headlines

देवबंद में दिल दहला देने वाली वारदात, कक्षा 9 के दलित छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या, शव बोरे में भर रेलवे ट्रैक पर फेंका

Spread the love

रिपोर्ट- जाहिद अंसारी

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के कस्बा देवबंद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय दलित छात्र मयंक की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि इसे हादसा या आत्महत्या बताया जा सके।
लेकिन ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो अंदर खून से लथपथ मयंक का शव मिला, जिस पर चाकू के कई गहरे निशान थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मयंक का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और इसी कारण मयंक को फोन कर बुलाया गया और हत्या की साजिश रची गई। हादसे के सूचना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पिता-पुत्र समेत कई संदिग्ध हिरासत में हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस जघन्य हत्या से पूरे सहारनपुर जिले में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *