तीन दुकानें जलकर हुई राखऑटो पार्ट्स, हार्डवेयर और साइकिल की दुकानों में लगी आग

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बिवांर कस्बे में बुधवार सुबह बस स्टैंड के पास भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, हालांकि कुछ लोग पास के कूड़े के ढेर से आग फैलने की आशंका भी जता रहे हैं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की दो अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दुकानों में रखा सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। ऑटो पार्ट्स, साइकिल और हार्डवेयर की दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। अनुमान है कि तीनों दुकानों में रखा करीब पांच से छह लाख रुपये का सामान जल गया है।


स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। दमकल विभाग को सूचना दिए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। दमकल वाहन के देर से पहुंचने पर दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान बाइक मिस्त्री नफीस की दमकल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *