कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास से मनायी गयी बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती

Spread the love

जिलाधिकारी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण नमन

जिलाधिकारी ने संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय एवं समानता की दिलायी गयी शपथ

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर से हम सभी को न्याय और समानता की प्रेरणा मिलती है। देश के संविधान निर्माण में उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे सामाजिक समानता के प्रणेता थे। उन्होंने समाज को सदैव शिक्षित, संगठित और संघर्ष शील बनने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत जनपद के विभिन्न स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
इस दौरान बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और बंधुता से संबंधित शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *