Headlines

दो साल से जर्जर सड़क बनी लोगों की मुसीबत, जिम्मेदार बेखबर

Spread the love


रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में वन कोट मजरे अमरवल किरसिया से चौबीसी संपर्क मार्ग पिछले करीब दो साल से जर्जर हालत में है। इस सड़क की अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह सड़क लंबे समय से खराब है और इस पर दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों का लगातार आवागमन रहता है।
सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा चालक रामनिवाज ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण वाहन पलटने का डर बना रहता है रोड बननी चाहिए।भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के जिलाध्यक्ष विधि चंद यादव ने बताया कि अमरवल किरसिया मार्ग के अलावा पांडे का पुरवा से अमेठी बॉर्डर तक की सड़क भी खस्ताहाल है। यह सड़क राजनाथ सिंह के कार्यकाल में बनी थी, लेकिन इसकी भी आज तक मरम्मत नहीं हुई है।
यादव के अनुसार, यह सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे हैं और गिट्टी-डामर गायब है। इस पर वाहनों से चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उन्हें ‘आजकल में हो जाएगा’ जैसे आश्वासन ही मिलते रहे हैं।
सरकार ने ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ चलाया था, लेकिन हैदरगढ़ की यह सड़क अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी है और वैसी ही खराब स्थिति में पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *