रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर व पिपराहा डेरा गांव में वर्षों पुराना विशालकाय नीम का वृक्ष बिना वन विभाग की अनुमति के इलेक्ट्रॉनिक आरी से काटकर धराशायी कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ कटाई खुलेआम की गई, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने रोकने की कोशिश नहीं की।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरसों पुराना यह नीम का पेड़ गांव की पहचान था, जिसे रातोंरात अज्ञात लोगों द्वारा काट दिया गया। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके से अनजान बनी हुई है। न जांच शुरू हुई, न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की पहल दिखी।
ग्रामीणों ने पेड़ कटान को गंभीर लापरवाही माना है और विभाग से त्वरित जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
