रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री माननीय किरेन रिजिजू साहब से मुलाकात की और उन्हें एक आधिकारिक पत्र सौंपा, जिसमें UMMEED पोर्टल पर वक्फ डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया है। इसलिए कि मुल्क भर में अभी बहुत सारी मस्जिदों, कब्रिस्तानों और अन्य वक्फ संपत्तियों का डेटा अपलोड होना बाकी है, और पोर्टल में आ रहीं तकनीकी समस्याओं की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिजिजू साहब ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।
