रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज ने 07 वर्ष की बच्ची व 03 वर्ष के बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना पर थाना गंज रामपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका बच्चे को 20 मिनट के अंदर परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने हेतु मिशन शक्ति केन्द्र, थाना गंज द्वारा आज गुमशुदा बालिका निवासी दिल्ली तुर्कमान गेट पंत हॉस्पिटल उम्र करीब 7 वर्ष जो अपनी रिश्तेदारी मोहल्ला घेर इनायत दूल्हा खा थाना गंज जनपद रामपुर आयी थी जो घर से बहार रास्ता भटक गयी थी जिसकी सूचना उसकी माता द्वारा थाना गंज पर मिशन शक्ति केंद्र गंज पर दी गई जिस पर प्रभारी निरीक्षक गंज व उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा और मिशन शक्ति टीम के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्ची को 20 मिनिट के अंदर मोहल्ला घेर तौगा पांच कब्र से खोज कर थाने पर लाया गया बालिका के परिजनों से संपर्क कर मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर थाने से रवाना किया गया ।
तथा गुमशुदा बच्चा उम्र करीब 3 वर्ष निवासी मछली बाजार थाना गंज जो अपने घर के बाहर खेलते खेलते रास्ता भटक कर कहीं निकल गया था जिसकी सूचना उसके पिता द्वारा थाना गंज मिशन शक्ति केंद्र पर दी गई थी उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मिशन शक्ति केन्द्र थाना गंज की टीम के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्चे को 20 मिनिट के अंदर खोज कर थाने पर लाया गया बच्चे के परिजनों से संपर्क कर मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर थाने से रवाना किया गया
रामपुर पुलिस के इस कार्य की परिजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
