रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। आज दिनांक 03.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के साथ पुलिस कंट्रोल रूम रामपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डायल-112 कॉल रिस्पॉन्स, संचार प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, सीसीटीवी निगरानी एवं टीवी मॉनीटरिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया उन्होंने कंट्रोल रूम स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी आपात सूचना या कॉल पर त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए ।
साथ ही यह भी कहा कि कंट्रोल रूम पुलिस का मुख्य संचार, सूचना एवं निगरानी केंद्र है, अतः प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ संपादित करे।
