रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। सघन अभियान चलाते हुए पुलिस ने जहां सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया, वहीं नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 118 चालान काटे। इस कार्रवाई से अव्यवस्थित ट्रैफिक पर लगाम कसने की कोशिश की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर और प्रभारी राकेश कुमार ने किया। अभियान के दौरान अस्पताल चौराहे से घास मंडी, अंसारी रोड होते हुए नोवेल्टी चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से सड़क किनारे दुकानें और अवैध कब्जे करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर ही अतिक्रमण हटवाते हुए सड़कों को खाली कराया, जिससे यातायात सुचारू हो सका और लोगों को जाम से राहत मिली।

ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया और नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय सभी जरूरी कागजात साथ रखें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

