आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण समुदाय के लोगों में रोष, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा दिए गए बयान पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाले बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है इसी संबंध में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बहराइच के माध्यम से सौंपा,राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला व जिलाध्यक्ष शिवांकर शुक्ल की अगुवाई में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आईएएस संतोष वर्मा द्वारा दिया गया बयान नारी सम्मान, सुरक्षा एवं अस्तित्व पर कटाक्ष करता है, जिससे समाज में गहरा रोष व्याप्त है प्रतिनिधियों ने कहा कि इस बयान ने समाज की भावनाओं को गहरा ठेस पहुँचा है और यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारी के द्वारा किए गए कृत्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दोष सिद्ध होने पर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसे बयानों पर रोक लगे ताकि किसी भी समुदाय की गरिमा आहत न हो, अभिषेक द्विवेदी, अनुज कुमार गोंड, हिमांशु मिश्रा, आदित्य मिश्रा आदि प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *