Headlines

शादी से एक दिन पहले लेखपाल की हात्महत्या का मामला गरमाया

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। शादी से एक दिन पहले लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जनपद के सभी तहसीलों के लेखपालों ने अधिकारियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार किया और सदर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। लेखपालों का कहना है कि दोषियों पर एफआईआर और निलंबन होने तक उनका आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।फतेहपुर में 25 नवंबर को लेखपाल सुधीर कुमार ने कथित तौर पर अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी जबकि अगले ही दिन उनकी शादी होनी थी। घटना के बाद से जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सदर बिंदकी और खागा तहसील के लेखपालों ने संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए जनपद स्तरीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ERO संजय कुमार सक्सेना पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे कर्मचारी नाराज़ हैं। हालांकि पुलिस ने राजस्व निरीक्षक शिवराम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन लेखपालों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं।

लेखपालों ने चेतावनी दी है कि जब तक संबंधित अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर निलंबन नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। जब तक जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ एफआईआर और सस्पेंशन नहीं होता हमारा आंदोलन नहीं रुकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *