Headlines

रिजर्व पुलिस लाइन में अपराधों की रोकथाम में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया एवं साइबर अपराधों की रोकथाम में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम लाइब्रेरी, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं साइबर से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावी कार्यवाही कर अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *