रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। खौद टांडा मुख्य मार्ग पर लालपुर पुल पर बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं ग्रामीणों को कहना है कि गड्ढे से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों फरमान ने बताया कि वह भी कई बार इस गड्ढे से बचे हैं। क्योंकि दिन के समय में तो यह गड्ढे दिखाई दे जाते है, लेकिन रात के समय में इनका पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे को 10 से 15 दिन गुजर चुके हैं। ग्रामीणों ने स्वयं ही हिम्मत जुटाकर इस गड्ढे को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया था। लेकिन जैसे ही बड़े वाहन आते हैं तो गड्ढे से मिट्टी हबा में उड़ जाती है अब तो रोड के सरिए भी दिखाई देने लगे हैं ग्रामीणों का कहना है कि गहरे गड्ढों के कारण रात के समय वाहन चालकों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। रात के समय सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं वाहनों की लाइटों में गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बंद करने की मांग की है।
