रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। मुरादाबाद में आर्टिफिशियल रंग से तैयार 81 हजार नकली ‘देसी’ अंडे जब्त, गोदाम सील- संचालक पर मुकदम
मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्टिफिशियल रंग से तैयार किए जा रहे 81,000 नकली ‘देसी’ अंडे बरामद किए। टीम को मौके से भारी मात्रा में रंगाई की सामग्री, केमिकल और साधारण सफेद अंडों को देसी दिखाने की पूरी मशीनरी भी मिली है। सूचना के आधार पर की गई यह कार्रवाई पूरी रात चली। जांच में पाया गया कि साधारण अंडों पर आर्टिफिशियल कलर लगाकर उन्हें महंगे देसी अंडे बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। विभाग के अधिकारियों ने इसे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया। खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम को मौके पर ही सील कर दिया। इस गोरखधंधे का संचालन करने वाले अल्लाह खा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्दी के सीजन में देसी अंडा खाने वालों के लिए यह मामला बड़ी चेतावनी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अंडे खरीदते समय सतर्कता बरतें और संदिग्ध अंडों की सूचना विभाग को दें।
