रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना खतौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, वारंटियों और शातिर अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 5 अप्रैल 2026 को थाना खतौली पुलिस टीम ने वांछित वारंटी की तलाश में उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। दबिश के दौरान मौके पर मौजूद वारंटी अभियुक्त शहजाद पुत्र इमत्याज निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मा. न्यायालय सिविल जज (जू0डी) एफटीसी मुजफ्फरनगर द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। संबंधित मामला वाद संख्या 4391/10, मु0अ0सं0 500/10 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना खतौली से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए नियमानुसार समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई को थाना खतौली पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम माना जा रहा है। अभियान के तहत लगातार फरार और वारंटी अभियुक्तों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप नारायण, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

