बाबू जगजीवन राम की जयंती आज धूमधाम से मनाई, कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को जिले में पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कैंप कार्यालय, गांधी आश्रम के निकट आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, दलित उत्थान और श्रमिक अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संसदीय जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए और शोषित-वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए मजबूत कानूनी प्रावधान बनाए।

नेताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व संघर्ष, समर्पण और समानता का प्रतीक था। उन्होंने कभी भी अन्याय के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया और जीवनभर वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे।

जिला अध्यक्ष सत्यपाल कटारिया,
जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नौशाद अल्वी
अफसाना अंसारी सेवादल जिला अध्यक्ष सुरैया पूर्व जिला अध्यक्ष फ़िरोज़ पूर्व जिला अध्यक्ष तारीख कुरैशी दिनेश पाल सदर विद्यानसभा यासीन शाकिब अंसारी
मुमताज़ अली शहजाद
विनोद धीमान शैलेंद्र वाल्मीकि
विजयपाल जिला सचिव
बृजेश कुमार जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष साकिब
भारती प्रदेश सचिव sc प्रकोष्ठ
संयुक्त रूप से कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनसे प्रेरणा लेकर कांग्रेसजन संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *