Headlines

सरकार प्रत्येक लाभार्थी तक हर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध- विधायक राजेंद्र सिंह पटेल

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमा

फतेहपुर। अमौली,विकासखंड मुख्यालय परिसर अंतर्गत बीआरसी प्रांगण में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पसमग्र शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के चार विकासखंडों के 122 दिव्यांग बच्चों, एवं पीएम श्री विद्यालयों के 3 बच्चों को सहित कुल125 बच्चों को विधायक राजेंद्र सिंह पटेल द्वारा ट्राईसाईकिल एवं अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया गया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निर्माण कंपनी एलिम्को के सहयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के विकासखंड अमौली देवमई खजुहा मलवा समेत चारों विकासखंडों के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाईकिल हियरिंग मशीन समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए इस दौरान मयंक प्रांशु सत्यम अंकुर सारिका समेत कुल 125 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके तहत 5 ट्राई साइकिल 5 ब्रेल किट 10 हियरिंग एड, 1 सीपी व्हील, 92 टीएलएम किट 12 व्हील चेयर कुल 125 बच्चों को सहायता उपकरण वितरित किए गए। जिला समन्वयक समय के शिक्षा अरुण कुमार मिश्रा, खंड बिकास अधिकारी, बीईओ ने लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बच्चों एवं अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य कर रही है प्रत्येक बच्चे को शिक्षा उपलब्ध कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है । विधायक श्री पटेल ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन द्वारा चलाए। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में हिस्सा लेकर जागरूक नागरिक कर्तव्यों का पालन अवश्य करें। कार्यक्रम के संचालक शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने सभी अभिभावकों को सहायता उपकरण के प्रयोग के बारे में भी विस्तार से बताया और भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर सभी को संविधान शपथ भी दिलवाई। डीसी अरुण कुमार मिश्रा बीईओ श्रवण कुमार पाल बीडीओ सुरेश शिवहरे एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री पटेल को प्रतीक चिन्ह भेंट का सम्मानित किया जिला समन्वयक ने सभी अतिथियों का उपस्थिति हेतु आभार जताया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता साहब सिंह गौतम रणधीर सिंह डॉ राम भक्त वर्मा जिला समन्वयक अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा खंड विकास अधिकारी सुरेश शिवहरे बीईओ श्रवण कुमार पाल,एलिम्को से डॉ अवनीश कुमार,विकास कुमार अजीत कुमार निगम,राम मूरत राजकुमार अजीत कुमार शिक्षिका शुभा मिश्रा पूनम वर्मा माधवी सिंह,सौरभ उमराव,आदित्य पांडेय श्रीकांत उत्तम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ ही दिव्यांग बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *