रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जखनियां विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विधायक बेदी राम ने क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण उच्चीकरण के कई प्रमुख मार्गों को लेकर सादर सीएम को अवगत कराया। इनमें—
गुरैनी तिराहा से जखनिया तक सड़क चौड़ीकरण चौड़ीकरण
शादियाबाद–मौधीया होते हुए–सैदपुर भीतरी तक मार्ग का चौड़ीकरण चौड़ीकरण,
हंसराजपुर तिराहा से जयरामपुर तक सड़क चौड़ीकरण
सिंखड़ी बाजार से रामसिंहपुर तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण,
बहरियाबाद तिराहा से पलिवार होते हुए रायपुर चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण चौड़ीकरण का कार्य,
कुछ ग्राम पंचायतो में भी सड़क का नव निर्माण का प्रस्तावों को स्वीकृति मिली
जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।
विधायक जी ने बताया कि परेवा हुरमुजपुर के बीच नदी उदंती पर लघु सेतु एवं पुल निर्माण कार्य हेतु धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए विधायक जी ने—
जनपद में एक विश्वविद्यालय की स्थापना,
विकास खंड मनिहारी एवं विकास खंड जखनिया में एक एक मिनी स्टेडियम,
ब्लॉक मनिहारी में राजकीय कृषि इकाई केंद्र की स्थापना
जैसी मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि इन मदों पर शीघ्र कार्यवाही शुरू होने की संभावना है।
विधायक बेदी राम की इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

