फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर शिकंजा! “लोबो” के साथ “आर बी डायग्नोस्टिक” भी रडार पर, कार्रवाई के आदेश जारी

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों का बड़ा खेल सामने आया है। वायरल तस्वीर में दिख रहा “लोबो अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी सेंटर” पहले से ही सवालों के घेरे में था, अब इसके साथ आर बी डायग्नोस्टिक सेंटर व अल्ट्रासाउंड सेंटर भी प्रशासन के निशाने पर आ गया है।

जांच में नहीं दिखाए गए वैध दस्तावेज

प्रभारी निरीक्षक रवि रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में चल रहे कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई थी। जांच के दौरान “लोबो” और “आर बी डायग्नोस्टिक” दोनों सेंटरों से लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसी के बाद दोनों सेंटरों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बिना मानक चल रहा था पूरा खेल
सूत्रों की मानें तो इन सेंटरों में बिना योग्य डॉक्टर और बिना तय मानकों के अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इससे मरीजों की रिपोर्ट में गड़बड़ी और इलाज में बड़ी चूक की आशंका बनी रहती है।

स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना रजिस्ट्रेशन और बिना अनुमति के ये सेंटर इतने दिनों तक कैसे संचालित होते रहे?

क्या संबंधित विभाग की अनदेखी या मिलीभगत के बिना यह संभव है?

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी सेंटरों को तुरंत सील कर संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब निगाहें प्रशासन पर
आदेश तो जारी हो चुका है, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *