रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर विकास भवन सभागार कुछेछा में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र एवं महात्मा गांधी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कर उपस्थिति समस्त टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों से दिसम्बर 2026 तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाये जाने हेतु अपील की गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीतम सिंह ने क्षय रोगियों को उचित पोषण आहार एवं समय से दवाइयाँ लेने की अपील की और क्षय रोग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कार्यक्रम में आये अधिकारियों से क्षय रोगियों को समय से पोषण सामग्री वितरण किये जाने हेतु अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीपी सिंह ने क्षय रोग के बारे में जानकारी देते हुये रोगियों को समय से दवा लेने तथा इलाज पूर्ण करने हेतु जनमानस को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल यादव ने किया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त उच्चाधिकारियों के साथ-साथ अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनटीईपी के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

