रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संदिग्ध वाहन, व्यक्ति और वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी फुगाना के पर्यवेक्षण में थाना तितावी टीम ने रविवार को दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में महिपाल उर्फ मैंन पाल पुत्र नत्थू निवासी नूनाखेड़ा (उम्र करीब 52 वर्ष) और शहनवाज पुत्र अख्तर निवासी बघरा (उम्र करीब 38 वर्ष) शामिल हैं। दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन मामलों में वांछित चल रहे थे और पुलिस से बचते फिर रहे थे।
पुलिस के अनुसार महिपाल के खिलाफ धारा 138(1) बेल एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि शहनवाज पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल महेश कुमार और कांस्टेबल अजय कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

