रिपोर्ट – वसीम

मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मिर्जापुर जनपद के चुनार स्थित परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ पहुंच कर अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन -पूजन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव परमहंस आश्रम में महराज अड़गड़ानंद के साथ प्रवचन सभा में भी शामिल हुए।
वही प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चित्रकूट सहित मध्य प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों का अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा।

इसके पूर्व हेलीपैड पर उतरने पर मुख्यमंत्री का विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहें।

