एक दशक बाद विधायक ब्लॉक प्रमुख के प्रयास से शुरू हुआ निर्माण

Spread the love

सड़क का निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। एक दशक बाद सदर विधायक एवं ब्लाक प्रमुख के लगातार पत्राचार के बाद मंडी परिषद ने पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी इंगोहटा छानी मार्ग से विदोखर पुरई की एक किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू कराया है। निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विदोखर पुरई के निवासी चंद्रभान कुशवाहा, उदयभान यादव, पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो दशक पूर्व इस सड़क को मंडी परिषद से बनवाया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2014 में इसका पुनर्निर्माण कराया था। इसके बाद रखरखाव के अभाव में यह सड़क पूरी तरह से जमींदोज हो गई थी। पिछले दो वर्षो से सड़क चलने लायक नहीं बची थी। बरसात होने पर लोग दूसरे रास्तों से होकर इंगोहटा मार्ग में पहुंचते थे। गत शुक्रवार को मंडी परिषद निर्माण ने इस सड़क का निर्माण शुरू कराया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम प्रधान सुंदरलाल प्रजापति ने बताया कि उन्होंने ध्वस्त मार्ग को बनवाने की मांग सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति एवं ब्लाक प्रमुख जयनरायन यादव से लिखित में की थी। दोनों के पत्राचार करने के बाद सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे ग्रामीणों में प्रसन्नता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *