जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अभियान, 33 वाहनों पर कार्रवाई, ₹2.16 लाख जुर्माना

Spread the love

यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई तय: जिलाधिकारी

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान कई वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। विशेष रूप से गलत नंबर प्लेट का उपयोग एवं वाहन कर (टैक्स) बकाया जैसी अनियमितताएं सामने आईं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 33 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया।
इस प्रवर्तन अभियान के तहत संबंधित वाहनों पर कुल ₹2,16,000/- का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का ही प्रयोग करें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने भी निर्देशित किया है कि जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *