रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चल रही इस कार्रवाई में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शकील उर्फ मुन्ना पुत्र स्वर्गीय शकूर निवासी किदवईनगर, थाना खालापार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
रविवार को थाना खालापार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के पास 40 फुटा रोड, किदवईनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दिनांक 22 मार्च 2026 को शाम करीब 4:05 बजे की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना शाहपुर में दहेज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार (चौकी प्रभारी किदवईनगर) सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

