विवाद के बाद साथी ने दूसरी मंजिल से फेंका इलाज के दौरान हुई मौत15 मार्च की रात गाजियाबाद में हुई घटना

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। गाजियाबाद में साथियों ने विवाद के बाद युवक को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। तीन दिन तक अस्पताल में मौत से लड़ने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शव के कस्बे में आने पर परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में कस्बे के मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।
कस्बे के वार्ड संख्या 9 इमिलिया थोक के निवासी धर्मेंद्र सोनकर का पुत्र बाबी सोनकर 25 वर्ष गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता था। गत 15 मार्च की रात किसी बात पर विवाद होने पर साथी मजदूर रवि ने उसे दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन दिन तक जीवन मृत्यु के मध्य संघर्ष करने के बाद वह जिंदगी की जंग हार गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को देर रात युवक का शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को कस्बे के मोक्षधाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे पिता धर्मेंद्र सोनकर, मां कुसुमा, भाई अंकित सोनकर, वीरेंद्र, गोविंद सोनकर को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *