जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा द्वारा ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत सदर कोतवाली एवं मौदहा कोतवाली क्षेत्र में प्रमुख मस्जिदों, तथा संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखी जाए। अधिकारियों द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक मौदहा, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *