गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश ने कटी फसलों को पहुंचाया नुकसान

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। बीती रात गरज चमक के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने कटी फसलों को बुरी तरह से तहस-नहस किया है। इनमें सर्वाधिक नुकसान की आशंका से किसान परेशान हो उठा है।
शुक्रवार को सुबह से शुरू हुआ बूंदाबांदी और रिमझिम बरसात का सिलसिला रात 8 बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश के रूप में तब्दील हो गया। आसमान से बरसी आफत को देख किसान सहम गया। रात में हुई बारिश ने कटी पड़ी मटर, मसूर, गेहूं, सरसों, चना आदि की फसलों को बुरी तरह से तहस नहस किया है। किसान मानसिंह, राजकुमार, उदयभान, अतर सिंह, शिवनाथ सविता, सुरेश यादव, प्रदीप गुप्ता, धीरेंद्र यादव, भूपेंद्र कुमार, फरीद खान आदि ने बताया कि बारिश का सर्वाधिक विपरीत असर खेतों में कटी पड़ी फसलों में पड़ा है। यह बारिश से बुरी तरह से भीग गई है। दीमक आदि से बचाव के लिए धूप निकलने पर इनको खेतों में उल्टा सीधा करके सुखना पड़ेगा। धूप पाने के बाद उनकी फली फटने की संभावना बढ़ गई है। इससे किसानों को नुकसान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *