रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज सुबह समय पर संपन्न हुई। सभी स्थानों पर देश-प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की दुआ की गई। सभी जगहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
कस्बे की ईदगाह, आयशा मस्जिद, इंगोहटा की ईदगाह के साथ बिदोखर, छानी, नदेहरा, पलरा, कलौली जार, चंद्रपुरवा, मुंडेरा, टेढा, पत्योरा आदि गांवों में ईद की नमाज में देश प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। कस्बे में पेश इमाम हाजी सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई।

यहां पर सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, रामप्रकाश प्रजापति, अजय उर्फ कल्लू यादव, कुलदीप शुक्ला, बसपा नेता डा. जीतेन्द्र सागर, भाजपा के दृगपाल चंदेल आदि ने मौजूद रहकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पर मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुनीर खान, ठेकेदार सगीर खान, डॉक्टर इमामुद्दीन, हबीब खान, रफीक खान, वसीम सिद्दीकी, सिद्दीक अहमद, सभासद हबीब खान, राफिस सिद्दीकी आदि सैकड़ो लोगों ने मौजूद रहकर नमाज अदा की।

