ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश
रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जनपद की सीमा के अंतर्गत मार्गवार सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए नए ब्लैक स्पॉट घोषित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुरादाबाद से रामपुर आने-जाने वाले राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत साइनेंज बोर्ड, रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर आदि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे ग्रामीण अथवा अन्य लिंक मार्ग, जो मुख्य सड़कों से जुड़ते हैं, उन्हें भी चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव कएवं प्रभारी अधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त चालान एवं लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं
समीक्षा के दौरान परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ ने बताया कि बिना लाइसेंस के 20 वाहन, स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 34 वाहन, बिना फिटनेस के 88 वाहन तथा प्रेशर हॉर्न लगे 46 वाहनों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
पुलिस विभाग द्वारा जनवरी 2026 से अब तक बिना लाइसेंस के 1858 वाहनों तथा 30 अंडरएज ड्राइविंग के मामलों में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक, स्लोगन प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
बैठक में अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 , एनएचएआई, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

