रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। 30 मार्च 2025 चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर दतिया स्थित सिद्ध पीताम्बरा पीठ पर माँ बगलामुखी जी को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के सर्वत्र मंगल विजयश्री हेतु उपवास रखकर शुरू किया गया संकल्पित 36 लाख बगला ब्रह्मास्त्र महामंत्र यज्ञाहुति का पूर्णाहुति कर्म माघ मास की दशमी तिथि को सम्पन्न किया गया। जानकारी देते हुए अनुष्ठान के संयोजक रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष पण्डित कल्कि राम ने बताया कि भगवती पीताम्बरा की असीम कृपा से अलंकृत प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रचे जा रहे सभी कुचक्र धराशाई होते जा रहे है और भारत नवनिर्माण प्रयासों की सफलता नित नए कीर्तिमान स्थापित करने के पथ पर अग्रसर है। यह भगवती बगलामुखी माताजी की ही कृपा है कि वर्ष 2014 से आज तक जिस जिसने भी प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध षडयन्त्र रचा उसका दुर्दिन आरम्भ हो गया जिसने जैसा षडयन्त्र रचा उसकी वैसी ही दुर्गति दुनिया के सामने उजागर हुई। महानुष्ठान की पूर्णाहुति सम्पन्न कर मध्य प्रदेश स्थित प्राचीन सिद्ध पीताम्बरा पीठ पहुंचकर भगवती बगलामुखी माताजी का दर्शन कर उपवास कर्म सम्पन्न करते हुए माई से प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए बीते बारह वर्षों से चल रहा धार्मिक महानुष्ठान पण्डित कल्कि राम अपने पूजा पाठ कर्मकाण्ड से अर्जित होने वाली आय से ही करते हैं इसके लिए किसी से किसी तरह का कोई सहयोग नहीं लिया है ।
