रिपोर्ट – फरीद अंसारी

मीरापुर। मंगलवार की देर शाम बिजनौर से आ रही एक रोडवेज ने सिकंदपुर गेट के निकट पिकअप में टक्कर मार दी, इससे पिकअप चालक घायल हो गया।
संभलहेडा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली के दौलताबाद निवासी चालक संदीप पुत्र प्रमोद कुमार मंगलवार की शाम पिकअप लेकर बिजनौर जा रहा था, आरोप है कि जब यह मेरठ-पौडी राजमार्ग पर सिकंदरपुर गेट के निकट पहंुचा तभी सामने से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे संदीप गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भिजवाया तथा क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

