बागपत मे धूमधाम से मनाया गया यूपी स्थापना दिवस

Spread the love

रिपोर्ट – वीरेन्द्र तोमर

बागपत। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस बागपत मे बड़ी धूमधाम एक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कई विद्यालयों से आये बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल व बागपत सांसद राजकुमार सांगवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शूटर दादी प्रकाशी, विकलांग ओमबिरी व अन्य क्षेत्रों मे अपनी प्रतिभा का लोहा मलवाने वाले प्रतिभाओ को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल व बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा की आप पूरा प्रदेश स्थापना दिवश मना रहा है। सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। नए नए उद्योग स्थापित हो रहे है। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल रहे है। आज पुरे देश मे उत्तर प्रदेश का अलग ही स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *