रिपोर्ट – चंदन शर्मा
हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु कटान की घटना से संबंधित अभियुक्तगणों के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्यवाही न करते हुए अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना टड़ियावां पर नियुक्त सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, आरक्षी सुमित कुमार, आरक्षी विपिन कुमार, आरक्षी कौशल देव, आरक्षी सुनील कुमार द्वारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी l
