रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। फतेहपुर के कृषि भवन प्रांगण में एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस मेले में प्रदेश के कृषि निदेशक डॉo पंकज त्रिपाठी ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में फतेहपुर, रायबरेली, कन्नौज, लखनऊ और फर्रुखाबाद से आए किसानों को कृषि यंत्रीकरण, रबी फसल सुरक्षा, पशुपालन, मौसम की उपयोगिता, उद्यानिकी तकनीक, फसल बीमा, जल एवं भूमि संरक्षण जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर खेती के सफल अनुभव साझा किए और किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। सरकार की चल रही योजनाओं से जुड़े लोगों को प्रमाण पत्र, यंत्रों तथा ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया गया वहीं कृषक वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया।
