Headlines

हरदोई बार एसोसिएशन चुनाव में जेपी त्रिवेदी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, पंकज सिंह बने महामंत्री

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर जेपी त्रिवेदी ने 82 वोटों से जीत हासिल की है। महामंत्री पद पर पंकज सिंह सोमवंशी ने 205 वोटों के लंबे अंतर से जीत पाई है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मतगणना के बाद जेपी त्रिवेदी को 610 वोट मिलने की घोषणा की गई।

निकटतम प्रतिद्वंदी रहे सूरजपाल सिंह को 528 वोट मिले। अरविंद कुमार सिंह करौंदी को 233, अरविंद कुमार सिंह भालोद को 73 और अवधेश कुमार सिंह को पांच वोट मिले। पांच वोट अवैध हो गए। महामंत्री पद पर पंकज सिंह सोमवंशी विजयी हुए हैं। उन्हें 609 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी अतुल कुमार चतुर्वेदी को 401 वोट मिले। सुधीर यादव को 338, लाल बिहारी दीक्षित को 90 वोट मिले। 25 वोट अवैध घोषित किए गए। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अनुराधा अग्रवाल 774 वोट पाकर विजयी हुईं।

उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार सिंह को 469 वोट से हराया। अखिलेश कुमार को 305 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह जजवासी 802 वोट पाकर जीते। उन्हेांने कौशलेंद्र दीक्षित को 319 वोटों से हराया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह कुशवाहा 543 वोट पाकर 151 वोटों से जीते। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सलीम को 392 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर शुभम सिंह 463 वोट पाकर विजेता बने।

उन्होंने विवेक कुमार को 33 वोटों से हराया। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य पद पर हिमांशू सिंह, अनुज प्रताप सिंह, जगत प्रकाश शर्मा, श्रीकांत तिवारी, अमित श्रीवास्तव और अजय कुमार विजयी हुए हैं। कनिष्ठ सदस्य पद पर पारुल शर्मा, अभय पांडेय, रिंकू लाल प्रजापति, अजीत सिंह, अजीत कुमार, प्रशांत तिवारी विजेता बने हैं। मतगणना के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा, शहर कोतवाल संजय त्यागी समेत कई थानों के प्रभारी भी यहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *