Headlines

मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ, डीएम ने युवाओं से की अपील

Spread the love

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा झुनझुनबाला परास्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिन्होंने अभी तक मतदाता पहचान पत्र (एपिक आईडी) के लिए आवेदन नहीं किया है, वे मतदाता सेवा पोर्टल अथवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही मतदाता अपनी प्रविष्टि को ऑनलाइन देख भी सकते हैं।उन्होंने बताया कि निकटतम मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा फार्म-6 (नाम जोड़ने हेतु), फार्म-7 (नाम हटाने हेतु) तथा फार्म-8 (संशोधन हेतु) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समयावधि में पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया तथा नवयुवकों को फार्म-6 उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर, संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *