Headlines

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट दिव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी स्थापना वर्ष के अवसर पर दिव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता और संगठन के उद्देश्यों पर अपने विचार रखे।
सभा को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची, स्वामी यशवीर महाराज और अन्य वक्ताओं ने समाज में एकजुटता पर बल दिया। संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र सिंह ने संगठन के 100 वर्षों की यात्रा और पंच परिवर्तन जैसे अभियानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्रों ने योग व मल्लखंभ का प्रदर्शन किया। अंत में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *