उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह रहे
रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 एवं 07 जनवरी 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन डा0 भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में किया गया।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात श्री राजेश सोनकर, क्रीड़ाधिकारी सुलतानपुर एवं प्रतियोगिता के शिकायत निवारण अधिकारी द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार, शकील अहमद अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, अंशकालिक प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं एवं समस्त निर्णायकगण उपस्थित रहे।
