Headlines

मनरेगा निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कचहरी में लगाए सरकार विरोधी नारे

Spread the love

जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। मनरेगा योजना में बदलाव और मजदूरों के भुगतान का बोझ राज्य सरकार पर डालने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनरेगा का उद्देश्य हर हाथ को काम और काम के बदले पूरा दाम देना था, ताकि ग्रामीण मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर और भुगतान की जिम्मेदारी राज्यों पर थोपकर इस योजना को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। महेश द्विवेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के विचारों और गांधी दर्शन के आगे नतमस्तक है, लेकिन दुख की बात है कि उनके ही देश में भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए गांधी का अनादर कर रही है और उनके हत्यारे गोडसे का महिमामंडन किया जा रहा है, जो निंदनीय है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सत्ता का अहंकार अंततः सत्ता के विनाश का कारण बनता है। वहीं वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह एडवोकेट ने भी भाजपा की नीतियों और राजनीति की कड़ी आलोचना की।
प्रदर्शन में महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, श्रवण कुमार गौड़, देवी प्रकाश दुबे, सईद चच्चा, ओम प्रकाश कोरी, मणि प्रकाश दुबे, राम नरेश महराज, आशीष गौड़, आनंद गौतम, पप्पी राजपूत, शकीला बानो, पूनम द्विवेदी, सैयद सहाब अली, अमरनाथ कैथल, चौधरी मोइन राइन, चंद्र प्रकाश लोधी, बसीर अहमद, सुधीश पांडेय, आरिफ खान, पुष्पराज मिश्र, हिमांशु दीक्षित, अभय शुक्ला, नवनीत तिवारी, नौशाद अहमद, अमर यादव, राजीव श्रीवास्तव, अजय बच्चा, चंद्रेश कुमार, कल्लू कोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *