रामपुर के वलीपुर रमसगरा में पिता की लापरवाही से मासूम बच्चे बेघर होने की कगार पर, न्याय के लिए भटक रहे दर-दर

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के वलीपुर रमसगरा मजरे में एक बेहद संवेदनशील मामला उजागर हुआ है, जहाँ दो मासूम बच्चे पिछले पाँच वर्षों से अपने नाना-नानी के घर पर पल रहे हैं। बच्चों की मां का निधन हो चुका है, जबकि पिता शराब और जुए की लत में बुरी तरह फंसा हुआ बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, पिता का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता, जिसके चलते वह दबंग किस्म के लोगों के बहकावे में आकर अपनी जमीन औने-पौने दाम में बेच रहा है। आरोप यह भी है कि कुछ लोग शराब पिलाकर उससे कागजात पर हस्ताक्षर करा रहे हैं और जमीन अपने नाम करा रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।पीड़ित बच्चों एवं उनके नाना-नानी ने इस संबंध में तहसील दिवस पर प्रार्थना-पत्र दिया है। साथ ही उप जिला अधिकारी खागा को भी लिखित शिकायत सौंप कर जमीन की सुरक्षा और बच्चों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।परिवार का आरोप है कि कुछ दलालों की सक्रियता के चलते उनकी बात पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बच्चे प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, ताकि उनकी जमीन और भविष्य सुरक्षित रह सके तथा पिता के नशे और मानसिक स्थिति के उपचार की व्यवस्था भी हो सके।
ग्रामीणों ने भी उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *