रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बझेड़ी गांव में मस्जिद के इमाम की छुट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। यह विवाद हाजी मूसा और फूलमियां के परिवारों के बीच हुआ, जिसने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। फायरिंग करने और लाठी डंडों से मारपीट करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है, कि सीसीटीवी प्राप्त हो चुका है और पीड़ितों से तहरीर भी ले ली गई है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। पीड़ित हाजी मूसा ने दावा किया कि पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित नें बताया की कहासुनी के बाद फूलमियां के परिवारजनों ने अपने मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में हाजी मूसा बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद आरोप है कि लाठी-डंडों से भी हमला किया गया, जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
सीओ नई मंडी राजुकुमार साव नें बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
