रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। राज्य में हॉकी खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अंबुज हॉकी सोसाइटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08/02/26 से 12/02/26 तक नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाज़ीपुर में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों की श्रेष्ठ हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन लीग कम नॉकआउट प्रणाली के अंतर्गत किया जा रहा है। आज का पहला मैच रामपुर और अयोध्या हॉस्टल के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर 2-1 से विजयी रही। रामपुर की ओर से दोनों गोल लक्की ने 22वें, और 25वें मिनट में गोल किया, वहीं अयोध्या हॉस्टल की ओर से एकमात्र गोल प्रतिमा ने 11वें मिनट में किया। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस 3-1 से विजयी रही। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से सोनाली ने 36वें मिनट, मैरी ने 38वें, सोनाली ने 39वें मिनट में गोल किया। वहीं प्रयागराज की तरफ से एकमात्र गोल पायल ने 12वें मिनट में गोल किया।
कल दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और रामपुर के मध्य खेला जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि जिलाअध्यक्ष कांग्रेस पार्टी संदीप मिश्रा और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि डॉ के के यादव और अजीत यादव जिला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव, मोहम्मद सफी, रश्मि, करन आदित्य, नीरज, आसिफ इकबाल ने निभाई।
