बांदा कृषि विश्वविद्यालय को प्रादेशिक पुष्प प्रदर्शनी में द्वितीय पुरस्कार

Spread the love

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय के पुष्प विभाग ने ऐतिहासिक शंख और चक्र की पुष्प प्रतिकृति बनाई थी, जो प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रही। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.वी.एस. राजू ने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास में उद्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है और विश्वविद्यालय सब्जी, पुष्प और फलों की नवीन प्रजातियों के प्रसार के लिए सतत प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *