फर्जी हॉस्पिटलों में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
सालों से चल रहा था फर्जी हॉस्पिटल जिसमें चल रहा था लगातार ऑपरेशन का काम।
महिला की मौत के बाद से ही हॉस्पिटल संचालक बोर्ड हटाकर हॉस्पिटल बंद करके हुई फरार।
रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। गाजीपुर जिले से है जहां पिछले दिनों सोमवार को एक महिला जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है जिन्की रूद्रा हॉस्पिटल शेखपुरा में पेट में पथरी का ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है वहीं महिला की मौत के बाद अस्पताल संचालक हॉस्पिटल से बोर्ड हटाकर हॉस्पिटल बंद करके फरार हो गई है तो वही वृद्धि महिला के मौत के बाद परिजनों द्वारा उनका शव लेकर अपने गांव पहुंचे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों शनिवार को बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिहरां के निवासी जमुनी देवी उम्र 65 साल पति रमपत राम को किसी के माध्यम से रूद्रा हॉस्पिटल शेखपुरा में लाया गया जिनको अस्पताल संचालक ने पथरी की शिकायत बताई थी तो वही शनिवार को शाम 4:00 बजे महिला के पेट में पथरी का ऑपरेशन किया गया है ऑपरेशन के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन 12 घंटा बीतने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी बिगड़ती हालत को देखते हुए रूद्रा हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा मऊ के लिए रेफर कर दिया गया वही मऊ पहुंचने के कुछ देर बाद महिला की सोमवार को रात्रि 3:00 बजे भोर में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों द्वारा उनकी शव को उनके पैतृक गांव बिहरां लाया गया जहां उनकी आज मंगलवार को अंतिम संस्कार कराया जाएगा वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी है। आपको बता दें कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का नतीजा है। की मौत के सौदागरों द्वारा हर महीने इसी तरह से महिलाओं की जान लेते रहते हैं। और जिले के स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहते हैं।
